Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

School Opening latest News: शुरू होंगी परीक्षाएं और लगेंगी क्लासे, संसदीय समिति की बैठक में स्कूल खोलने पर ये बड़ा फैसला !!!

 

School Opening latest News: शुरू होंगी परीक्षाएं और लगेंगी क्लासे, संसदीय समिति की बैठक में स्कूल खोलने पर ये बड़ा फैसला!!!



👉 School Opening latest News: फिलहाल अभी कक्षा चार और उससे बड़ी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस पहले की ही तरह चलाई जाएंगीll

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

✍️ School Opening latest News:  कोविड-19 के कारण मार्च से देश में बंद पड़े स्कूल-कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जल्द ही फिर से खोले जाएंगे. सरकार ने इस बात के संकेत दे दिए हैं. सोमवार को स्कूल और कॉलेज खोलने और परीक्षाओं को दोबारा आयोजित कराए जाने को लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक हुई. बैठक में इस बात से इंकार किया गया कि 2020-2021 शून्य शिक्षा वर्ष नहीं होगा, हालांकि अभी इस बात पर पूरी तरह से कोई निर्णय नहीं लिया गया कि स्कूल कॉलेज दोबारा कब शुरू होंगे. फिलहाल अभी कक्षा चार और उससे बड़ी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस पहले की ही तरह चलाई जाएंगी.
✍️ राज्य सभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समिति ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच शिक्षा और छात्रों की स्थिति पर चर्चा की. बैठक में स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के सचिव, यूजीसी के अध्यक्ष, एआईसीटीई और सीबीएसई के आला अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में स्कूलों को दोबारा खोलने के साथ ही पेंडिंग पड़ी परीक्षाओ को आयोजित कराने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई.
✍️ उचित व्यवस्था न होने के कारण ऑनलाइन क्लासेस भी पूरी तरह से ठीक प्रकार से आयोजित नहीं हो पा रही है. इस पर सांसदों ने कहा कि सभी छात्रों को मोबाइल और लैपटॉप मुहैया नहीं कराया जा सकता इसलिए जरूरत मंद छात्रों को रेडियों देने पर विचार हो रहा है. यह एक प्रभावी कदम हो सकता है और इसे बड़ी ही आसानी से गांव में लागू भी किया जा सकता है. शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 2020 शून्य शिक्षा का वर्ष नहीं होगा, छात्रों को शिक्षा प्रदान की जाएगी. फिलहाल परीक्षाएं केवल उच्च शिक्षा के लिए होंगी.
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
बता दें कि पूरे देश में 31 अगस्त तक कोरोनावायरस की वजह से स्कूल और कॉलेज पर रोक लगी हुई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अब सितंबर के पहले सप्ताह से देश में एक बार फिर से स्कूल शुरू हो जाएंगे. 31 अगस्त के बाद से देश में अनलॉक 4.0 की शुरुआत हो रही है और सूत्रों की मानें तो सरकार एक सितंबर से स्कूल कॉलेज को खोलने पर फैसला ले सकती है. यह राज्य सरकार पर निर्भर करेगा कि वह स्कूलों को खोलने के लिए क्या नियम तय करती है.

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Please follow this blog for the latest updates!!!!!!
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Post a Comment

3 Comments