स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का भाषण:लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर विचार करेगी भारत सरकार, 1 लाख नए एनसीसी कैडेट में शामिल होंगी एक तिहाई बेटियां ll
- 👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब महिलाओं के पास इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी में रोजगार के ज्यादा अवसर हैं।
- 👉देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं उनमें से 22 करोड़ खाते महिलाओं के हैं।
👉74 वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु पर फिर से विचार करने की बात कही है। अब लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 की जा सकती है। इससे लड़कियों के जीवन में कई बदलाव आएंगे।
👉पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि हमने अपनी बेटियों की शादी के लिए न्यूनतम आयु पर पुनर्विचार करने के लिए समिति का गठन किया है। समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद हम उचित निर्णय लेंगे।नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर देने और महिलाओं की उपलब्धि की बात भी कही।
👉उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं उनमें से 22 करोड़ खाते महिलाओं के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली 5 करोड़ महिलाओं को सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराएं हैं।


0 Comments